तहसील कर्मियों को दी गई इवीएम संचालन की जानकारी

जागरण संवाददाता भदोही तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:27 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:27 PM (IST)
तहसील कर्मियों को दी गई इवीएम संचालन की जानकारी
तहसील कर्मियों को दी गई इवीएम संचालन की जानकारी

जागरण संवाददाता, भदोही : तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम में इलेक्ट्रानिक वोटिग मशीन और वीवी पैट का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही मतदाताओं को वीवी पैट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उप जिलाधिकारी अश्वनी पांडेय ने कहा कि मतदाताओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से मशीनों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार सिंह ने प्रशिक्षण में बताया कि मतदान के दौरान मतदाताओं की आशंका के समाधान के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से वीवीपैट को इवीएम मशीन के साथ जोड़ा गया है। मतदाता के डाले गए वोट की एक पर्ची सात सेकेंड के लिए मतदाता को वीवीपैट मशीन की स्क्रीन में दिखाई देगी। इसमें मतदाता का क्रमांक, उसका नाम व चुनाव चिह्न भी स्पष्ट हो सकेगा। इस दौरान अधिकारियों के सवालों का समाधान भी किया गया। उपस्थित लोगों को मतदान के दौरान उक्त मशीन के उपयोग संबंधित प्रशिक्षण देकर दक्ष किया। साथ ही चुनाव में मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग कर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति आदि थे।

chat bot
आपका साथी