पार्टी के युवा कार्यकर्ता कांग्रेस को प्रदान करते हैं ताकत

जासं भदोही जिला युवा कांग्रेस कमेटी भदोही कार्यकारिणी की प्रथम बैठक रविवार को मशाल र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 07:41 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 07:41 PM (IST)
पार्टी के युवा कार्यकर्ता कांग्रेस को प्रदान करते हैं ताकत
पार्टी के युवा कार्यकर्ता कांग्रेस को प्रदान करते हैं ताकत

जासं, भदोही : जिला युवा कांग्रेस कमेटी भदोही कार्यकारिणी की प्रथम बैठक रविवार को मशाल रोड स्थित कैंप कार्यालय में हुई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राजेंद्र कुमार दुबे राजन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि युवा कांग्रेस बूथ स्तर पर कार्यकर्ता से जुड़ने का काम करें। नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा जाए ताकि 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी को सफलता मिले। उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि चुनाव में युवाओं की बड़ी भूमिका होती है। ऐसे में अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ना जरूरी है। इसी तरह युवा कमेटी के प्रदेश सचिव वसीम अंसारी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। कहा कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत होते हैं। जिलाध्यक्ष नाजिम अली ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर सुरेशचंद मिश्रा, पंडित दीनानाथ दुबे, डा. निजामुद्दीन, त्रिलोकी बिद, संतोष धोबी, मनोज गौतम, रमाशंकर बिद आदि थे।

chat bot
आपका साथी