ओवरब्रिज के पहुंच मार्ग में एक भवन का आंशिक भाग होगा अधिग्रहीत

जासं भदोही मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह और अधिशासी अभियंता संजीव भीम राव की संयु

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 06:43 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 06:43 PM (IST)
ओवरब्रिज के पहुंच मार्ग में एक भवन का आंशिक भाग होगा अधिग्रहीत
ओवरब्रिज के पहुंच मार्ग में एक भवन का आंशिक भाग होगा अधिग्रहीत

जासं, भदोही : मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह और अधिशासी अभियंता संजीव भीम राव की संयुक्त टीम ने शनिवार को सेतु निगम के अधिकारियों के साथ नगर के गजिया में हो रहे ओवरब्रिज निर्माण का जायजा लिया। उन्होंने ओवरब्रिज की जद में आ रहे एक भवन के आंशिक भाग को अधिग्रहीत करने की जानकारी दी।

नगर के गजिया रेलवे फाटक 18-बी पर ओवरब्रिज का निर्माण तेजी से हो रहा है। ओवर ब्रिज पहुंच मार्ग की जद में नबीउल्लाह के भवन का आंशिक भाग प्रभावित हो रहा है। भवन स्वामी ने भूमि अधिग्रहण से मनाकर दिया। भवन स्वामी का कहना था कि यह कामर्शियल है और मुआवजे की राशि कम दी जा रही है। ऐसी स्थिति में वह भवन का हिस्सा नहीं दे सकते। जिसको देखते हुए डीएम के निर्देश पर सीडीओ भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता और सेतु निगम की एक टीम गठित की गई। टीम ने वहां पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि पूर्व मार्ग की चौड़ाई 18 मीटर के अंतर्गत यह भवन आता है। निर्णय लिया कि नबीउल्लाह के मकान का अधिग्रहण किया जाएगा। यातायात के लिए सुचारू रूप से संचालन के लिए भवन का आंशिक हिस्सा अधिग्रहित किया जाना आवश्यक है। टीम ने भवन गिराए जाने की संस्तुति प्रदान की। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अरविद कुमार श्रीवास्तव, सेतु निगम के सहायक अभियंता एचएन यादव, सेतु निगम के अवर अभियंता संजीव वर्मा आदि थे।

chat bot
आपका साथी