कन्याओं का पूजन कर किया पारण

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) नवरात्र के अंतिम दिन बुधवार को नवमी को कन्याओं का पूजन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 10:05 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 10:05 PM (IST)
कन्याओं का पूजन कर किया पारण
कन्याओं का पूजन कर किया पारण

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : नवरात्र के अंतिम दिन बुधवार को नवमी को कन्याओं का पूजन कर देवी भक्तों ने नौ दिनी व्रत का पारण किया। साथ ही कन्याओं को भोजन कराया।

एक ओर जहां देवी मंदिरों में दर्शन पूजन का सिलसिला चलता रहा। भोर से ही महिलाओं से लेकर अन्य आस्थावान मंदिरों में पहुंचकर पूजन अर्चन करते रहें तो तमाम स्थानों पर लोग देवी के स्वरूप कुंवारी कन्याओं को तरह-तरह के व्यंजन का भोग लगाकर व उनका पूजन कर सुख- समृद्धि की कामना करते रहें।

गोपीगंज प्रतिनिधि के अनुसार: नवमी के दिन सुबह से ही बड़ी संख्या में दर्शन-पूजन और विधान के साथ हवन किया गया। तत्पश्चात कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। कोविड-19 के चलते इस वर्ष माता रानी के भंडारे का आयोजन स्थगित कर दिया गया है।

खमरिया प्रतिनिधि के अनुसार: खमरिया व उसके आस पास के क्षेत्रों में रामनवमी पर आरती- पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया। जगह-जगह कन्या पूजन कर भक्तों ने पारण किया। कन्याओं को मां दुर्गा के रूप में विधि पूर्वक पूजा कर चुनरी, फल, मिष्ठान्न, द्रव्य दान कर पारण किया।

chat bot
आपका साथी