समस्या समाधान में लापरवाही, मायूस लौटे 210 फरियादी

जासं भदोही संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को तीनों तहसीलों से 210 से अधिक फरियादियों को म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 07:18 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 07:18 PM (IST)
समस्या समाधान में लापरवाही, मायूस लौटे 210 फरियादी
समस्या समाधान में लापरवाही, मायूस लौटे 210 फरियादी

जासं, भदोही : संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को तीनों तहसीलों से 210 से अधिक फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। शिकायतों के निस्तारण के लिए अभी उन्हें इंतजार करना होगा।

भदोही में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी तो औराई में अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने फरियाद सुनीं। मामलों को लंबित होने की दशा में लेखपालों को कड़ी फटकार लगाई। तीन दिन के अंदर शिकायतों को निस्तारित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि संबंधी विवादों का गांव में ही निस्तारण करने का प्रयास किया जाए। बड़ी संख्या में आए जमीनी विवाद के मामलों को लेकर डीएम ने नाराजगी जताई। भदोही तहसील 115 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। इनमें सात मामलों का त्वरित निस्तारण किया जा सका। शेष विभागीय अधिकारियो के हवाले कर निर्धारित समय के अंदर निस्तारित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।

डीएम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस पर बड़ी संख्या में मिल रही शिकायतों से यह साफ होता है कि संबंधित विभाग समय से जनता की शिकायतों का निस्तारण नहीं कर रहे हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि शिथिलता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी संतोष कुमार चक, परियोजना निदेशक मनोज कुमार राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह, एसडीएम आशीष मिश्र आदि थे।

इसी तरह औराई में अपर जिलाधिकारी ने फरियादियों की फरियाद सुनीं। इस दौरान आए 45 मामलों में से महज तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी तरह ज्ञानपुर में उप जिलाधिकारी योगेंद्र कुमार ने फरियादियों की फरियाद सुनीं। इस दौरान आए 50 से अधिक मामलों में से अधिसंख्य का निस्तारण नहीं हो सका। इस मौके पर तहसीलदार तनुजा निगम आदि थीं।

chat bot
आपका साथी