प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश

जासं ज्ञानपुर (भदोही) कोइरौना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छेछुआ के पूर्व प्रधान के खिलाफ विशेष

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 07:45 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 07:45 PM (IST)
प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश
प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश

जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : कोइरौना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छेछुआ के पूर्व प्रधान के खिलाफ विशेष द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने मुकदमा दर्ज किए जाने का आदेश दिया है। गांव निवासी प्रेमा देवी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि शासन की योजना के तहत उसे लोहिया आवास मिला था। जिसका रुपया निकलवाकर पूर्व प्रधान ने घटिया सामग्री से निर्माण करा दिया। बारिश में छत टपकने पर पति खेमराज ने तीन सितंबर 2018 को शिकायत किया तो तीन अज्ञात लोगों के साथ पहुंचे लोगों ने जातिसूचक शब्द का प्रयोग कर अभद्रता किया। जिसकी सूचना चौकी इंचार्ज को दी गई। इससे नाराज होकर रात में उसके साथ मारपीट कर छेड़खानी भी की। इसकी सूचना थाना कोइरौना सहित डीएम व एसपी को दी गई। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को सुनवाई के उपरांत अदालत ने आरोपियों के खिलाफ कोईरौना थाना को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। वादी की ओर से अधिवक्ता सुरेंद्र नाथ सिंह ने मुकदमें की पैरवी की।

chat bot
आपका साथी