सपा-कांग्रेस में एक परिवार का विकास : राधा मोहन

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:37 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:37 PM (IST)
सपा-कांग्रेस में एक परिवार का विकास : राधा मोहन
सपा-कांग्रेस में एक परिवार का विकास : राधा मोहन

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही): भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस शासन में एक परिवार और अपराधियों का विकास हुआ है लेकिन भाजपा में गरीबों का विकास हो रहा है।

जोरई स्थित जिला कार्यालय में शनिवार को आयोजित संगठनात्मक बैठक में उन्होंने पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया। पदाधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। कहा कि पदाधिकारी खुद बूथ पर जाकर जनता को सरकार की योजनाओं से अवगत कराएं। समीक्षा में कई पदाधिकारी सवालों का जवाब नहीं दे पाए। इसके पश्चात वह सर्किट हाउस में कुछ देर तक पदाधिकारियों से मिले। बैठक में प्रदेश प्रभारी का सपना दुबे ने भगवान श्रीराम का दरबार भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर जनपद प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल, सांसद रमेश बिद, जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव, विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, दीनानाथ भाष्कर, घनश्याम मिश्रा, रमेश पांडेय, राकेश दुबे आदि थे। इसी तरह भाजपा नेता संतोष मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सिंहपुर के पास गदा भेंट कर फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। गोपीगंज में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेंद्र प्रताप सिंह चिटू के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

chat bot
आपका साथी