एससी-एसटी के मामलों का तत्काल समाधान कराएं अधिकारी

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर(भदोही) उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उपाध्यक्ष माननीय राम

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 09:59 PM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 09:59 PM (IST)
एससी-एसटी के मामलों का तत्काल समाधान कराएं अधिकारी
एससी-एसटी के मामलों का तत्काल समाधान कराएं अधिकारी

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर(भदोही): उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उपाध्यक्ष माननीय राम नरेश पासवान बुधवार को जिले में भ्रमण कर समस्याओं से रूबरू हुए। ज्ञानपुर गेस्ट हाउस में दूरदराज से आए अनुसूचित जाति के फरियादियों से मिले और उनकी शिकायतों को सुनकर निस्तारण करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। कोतवाली ज्ञानपुर को स्वयं फोन लगाकर फरियादी को तत्काल जमीन पर कब्जा दिलाकर उसे न्याय दिलाने का निर्देश दिया।

इसके पश्चात वह गोपीगंज वृद्ध आश्रम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर वृद्धजनों से मिल कर उनका हाल जाना। इसके साथ ही उन्होंने वहां मिल रहे भोजन, रहने के साधन, उनके उपचार के लिए दवाइयां एवं वहां की व्यवस्था के बारे में विस्तार से जाना। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि वह बीच-बीच में आकर सभी वृद्धजनों का हाल लेते रहें। रायपुरी गांव में चौपाल में भी भाग लिया। वहां पर उपस्थित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों को उनके समस्याओं के बारे में सवाल किया। सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कहा कि सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन आदि योजनाएं संचालित की गई। जिला अध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि लड़के- लड़कियों की पढ़ाई लिखाई में कोई अंतर न रखें। उनको अच्छे से पढ़ाएं,अच्छे संस्कार दें ताकि समाज में उनकों बराबर का दर्जा मिल सके। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव, जिला सूचना अधिकारी प्रवीण मालवीय आदि थे।

chat bot
आपका साथी