अब पूर्व माध्यमिक के बच्चे भी भरेंगे कार्यपुस्तिका

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा छह से आठ तक के बच्चे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 07:43 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:43 PM (IST)
अब पूर्व माध्यमिक के बच्चे भी भरेंगे कार्यपुस्तिका
अब पूर्व माध्यमिक के बच्चे भी भरेंगे कार्यपुस्तिका

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा छह से आठ तक के बच्चे भी अब कार्यपुस्तिका भरेंगे। उन्हें भी कार्यपुस्तिका उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही रविवार को ब्लाक संसाधन केंद्र ज्ञानपुर में 32 हजार कार्य पुस्तिका निदेशालय स्तर से भेज भी दी गई है।

दरअसल, परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे सिर्फ कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को विषयवार निश्शुल्क पुस्तकों के साथ कार्यपुस्तिका भी उपलब्ध कराई जाती थी। जिससे वह उसी में प्रश्नों के सवाल का जवाब दे देते हैं। अब पूर्व माध्यमिक के बच्चों को भी देने का प्रविधान किया गया है। सर्व शिक्षा अभियान सामुदायिक शिक्षा के जिला समन्वयक कलपनाथ मिश्र ने बताया कि पहली बार यह व्यवस्था की गई है। निदेशालय स्तर से कक्षा छह के गणित व विज्ञान विषय की 32420 कार्यपुस्तिका भेजी गई है। सत्यापन के बाद इसे विद्यालयों में भेजकर वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी