अब सीसीटीवी कैमरे की नजर में होगा राजमार्ग

राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनमानी तरीके से वाहन चलाने का खेल अब नहीं चल पाएगा। किसी भी तरह से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना भारी पड़ेगा। कारण है कि राजमार्ग पर चल रहे वाहन अब तीसरी आंख (सीसीटीवी) कैमरे की निगहबानी में रहेंगे। सड़क के बीचो बीच बने डिवाइडर पर कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Mar 2020 05:08 PM (IST) Updated:Fri, 20 Mar 2020 05:08 PM (IST)
अब सीसीटीवी कैमरे की नजर में होगा राजमार्ग
अब सीसीटीवी कैमरे की नजर में होगा राजमार्ग

जागरण संवाददाता, ऊंज (भदोही) : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनमानी तरीके से वाहन चलाने का खेल अब नहीं चल पाएगा। किसी भी तरह से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना भारी पड़ेगा। कारण है कि राजमार्ग पर चल रहे वाहन अब तीसरी आंख (सीसीटीवी) कैमरे की निगहबानी में रहेंगे। सड़क के बीचोंबीच बने डिवाइडर पर कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।

प्रयागराज से वाराणसी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या टू पर निर्माण कार्य चल रहा है। सिक्सलेन में परिवर्तित हो रहे सड़क का जैसे-जैसे काम आगे बढ़ रहा है वाहनों की संख्या व रफ्तार में भी इजाफा होता जा रहा है। ऐसी स्थिति में राजमार्ग पर सुरक्षित यात्रा पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे तक लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है। इससे एक ओर जहां राजमार्ग पर होने वाले छिनैती, लूटपाट जैसी घटनाओं पर नजर रखी जा सकेगी तो नियमों के पालन के प्रति भी लोग सचेत होंगे। इसके जरिए वाहनों के रफ्तार की सीमा से लेकर ग्लूटेन फ्री गलत ड्राइवरी, रांग साइड आवागमन जैसी समस्या पर नजर रखेगी जा सकेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट मैनेजर अश्विनी राय ने बताया कि 8 से 10 किलोमीटर की दूरी पर राजमार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर कैमरे के आधार पर वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी तय होगी। साथ ही प्रकाश की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।

chat bot
आपका साथी