अब गिने जाएंगे गोबर करने वाले मवेशी

अब गोबर देने वाले मवेशियों (गोवंशीय व महिषवंशीय) का आंकड़ा जुटाने में पंचायत राज विभाग जुट गया है। शासन के विशेष सचिव सेबरन सिंह की ओर से यह आंकड़ा तलब किया गया है। सचिव के आए पत्र के बाद पंचायत राज विभाग पशुपालन विभाग से मवेशियों (गोवंशीय व महिषवंशीय) की जानकारी मांगी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Nov 2019 08:54 PM (IST) Updated:Fri, 01 Nov 2019 08:54 PM (IST)
अब गिने जाएंगे गोबर करने वाले मवेशी
अब गिने जाएंगे गोबर करने वाले मवेशी

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : अब गोबर देने वाले मवेशियों (गोवंशीय व महिषवंशीय) का आंकड़ा जुटाने में पंचायत राज विभाग जुट गया है। शासन के विशेष सचिव सेबरन सिंह की ओर से यह आंकड़ा तलब किया गया है। सचिव के आए पत्र के बाद पंचायत राज विभाग पशुपालन विभाग से मवेशियों (गोवंशीय व महिषवंशीय) की जानकारी मांगी है।

विशेष सचिव के आए पत्र में अवगत कराया गया है कि राष्ट्रीय हरित अभिकरण नई दिल्ली में योजित नुग्नेहल्ली जयसिम्हा बनाम गवर्नमेंट आफ एनसीसी आफ दिल्ली में डेयरियों के संचालन एवं उनसे उत्पन्न होने वाले सालिड वेस्ट आदि के निस्तारण के लिए पारित आदेश के अनुपालन में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से यह जानकारी मांगी गई है। सचिव का पत्र आने पर विभाग में इसे लेकर हलचल बढ़ गई है। विभाग की ओर से पशुपालन विभाग से डेयरी में पाले गए सहित अन्य मवेशियों की संख्या मांगी गई है। डीपीआरओ ने बताया कि पशुपालन विभाग से आंकड़ा मिलते ही शासन को जानकारी भेजी जाएगी।

chat bot
आपका साथी