मतदाता सूची से नाम हटाने के पहले छह हजार को जारी होगी नोटिस

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर(भदोही) मतदाता पुनरीक्षण अभियान में अभी तक मनमानी तरीके से बीएलओ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 07:53 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 07:53 PM (IST)
मतदाता सूची से नाम हटाने के पहले छह हजार को जारी होगी नोटिस
मतदाता सूची से नाम हटाने के पहले छह हजार को जारी होगी नोटिस

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर(भदोही): मतदाता पुनरीक्षण अभियान में अभी तक मनमानी तरीके से बीएलओ वोटरों का नाम निकाल देते थे। लेकिन इस बार भारत निर्वाचन आयोग इसको लेकर सख्त है। मतदाता सूची से नाम निकालने के पहले रजिस्टर्ड डाक से सूचना देनी होगी। अब तक छह हजार से अधिक वोटर किसी न किसी कारण से मिस हो गए हैं। ऐसे लोगों को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही चार जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

विधानसभा मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवकों को मतदाता सूची में शामिल किया जा रहा है। इसके साथ मृतक और अन्य किन्हीं कारणों से गांव में निवास न करने वाले वोटरों का नाम निकाला जा रहा है। इस बार बीएलओ मनमानी तरीके से किसी भी मतदाता का नाम नहीं निकाल सकते हैं। उनके मतदाता सूची से नाम निकालने के पहले पूरी तरह कारण स्पष्ट करना होगा। इसके पश्चात रजिस्टर्ड डाक से नोटिस भेजनी होगी। भारत निर्वाचन आयोग और डाक विभाग के बीच इसके लिए अनुबंध किया जा चुका है। मतदाता सूची में लापरवाही मिलने पर औराई के दो बीएलओ को निलंबित किया जा चुका है जबकि अन्य को चेतावनी जारी की गई है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सख्त हिदायत दी है कि किसी भी वोटरों का नाम गलत तरीके से सूची से नहीं हटाया जाएगा। इसके साथ ही महिला मतदाताओं का अधिक से अधिक संख्या में नाम सूची में शामिल किया जाना चाहिए। इसके लिए प्रत्येक रविवार को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

chat bot
आपका साथी