नक्शा छोटा होने पर नहीं हुई पैमाइश, निर्माण कार्य पर रोक

ोत्र के कौलापुर गांव में गुरुवार को हुई हाई प्रोफाइल मामले को लेकर सजग हुआ महकमा दूसरे दिन शुक्रवार पैमाइश के लिए गांव पहुंच गया। पुलिस बल की उपस्थिति में तहसीलदार देवेंद्र यादव की निगरानी में शुरू हुई पैमाइश नक्शा की गड़बड़ी के चलते पूरा नहीं हो पाया। भूमि कम और नक्शे में ज्यादा अंतर होने पर पैमाइश को रोक दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 06:39 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 06:39 PM (IST)
नक्शा छोटा होने पर नहीं हुई पैमाइश, निर्माण कार्य पर रोक
नक्शा छोटा होने पर नहीं हुई पैमाइश, निर्माण कार्य पर रोक

जागरण संवाददाता, गोपीगंज (भदोही) : क्षेत्र के कौलापुर गांव में गुरुवार को हुई हाई प्रोफाइल मामले को लेकर सजग हुआ महकमा दूसरे दिन शुक्रवार पैमाइश के लिए गांव पहुंच गया। पुलिस बल की उपस्थिति में तहसीलदार देवेंद्र यादव की निगरानी में शुरू हुई पैमाइश नक्शा की गड़बड़ी के चलते पूरा नहीं हो पाया। भूमि कम और नक्शे में ज्यादा अंतर होने पर पैमाइश को रोक दिया गया। अब नक्शा दुरुस्तीकरण के बाद पैमाइश होगी। इस दौरान तब तक दोनों पक्ष के लोग निर्माण कार्य नहीं कराएंगे।

ग्राम प्रधान पति पर भूमि पर कब्जा कर भवन निर्माण कराए जाने का आरोप लगाते हुए गांव निवासी विजय प्रजापति पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने लगा था। टंकी पर चढ़कर जाने देने की धमकी पर जहां अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए थे वहीं गांव भीड़ जुट गई थी। डीएम के आश्वासन पर युवक टंकी से उतर गया था। साथ ही भूमि की पैमाइश कराने को कहा था। तहसीलदार देवेंद्र यादव, प्रभारी निरीक्षक केके सिंह मय पुलिस बल व लेखपाल आदि कौलापुर गांव में जमीन नापी करने के लिए पहुंच गए। आराजी नंबर 290 ,291 के बीच मामला उलझा रहा। तहसीलदार ने बताया कि आराजी नंबर 290 में ही निर्माण कराया गया है। नक्शा छोटा-बड़ा होने के कारण पैमाइश नहीं हो सकी है। इसलिए निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया गया है। जब तक नक्शा दुरुस्त नहीं हो जाता है तब तक दोनों पक्ष मौके पर यथा स्थिति बनाए रखेंगे।

chat bot
आपका साथी