जिले में 10 लाख से अधिक लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

वैश्विक महामारी से सुरक्षित रहने को लेकर लोगों में गजब

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 04:35 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 04:35 PM (IST)
जिले में 10 लाख से अधिक लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
जिले में 10 लाख से अधिक लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : वैश्विक महामारी से सुरक्षित रहने को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। जिले में 18 वर्ष से ऊपर की आबादी करीब 14 लाख होगी। इसके सापेक्ष 10.16 लाख लोगों का कोरोनारोधी टीकाकरण किया जा चुका है। 16 जनवरी को टीकाकरण शुभारंभ के बाद नौ माह नौ दिन में टीकाकरण अभियान ने रिकार्ड बनाया है। वैक्सीनेशन के नोडल डा. अशोक कुमार ने बताया कि अब तक प्रथम एंव दूसरे डोज मिलाकर 10,16,829 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इसमें 6,63,558 पुरुष जबकि 3,53,271 महिलाओं को टीका लगाया गया है। आंकड़ों के अनुसार दूसरे डोज का टीका महज 2,57,179 लोगों को लगाया जा सका है।

वैश्विक महामारी को देखते हुए मार्च 2020 से सरकार की ओर से लाकडाउन की घोषणा की गई थी। 24 मार्च 2020 को प्रधानमंत्री मोदी के 21 दिन की घोषणा के बाद पूरे देश के लोगों की जिदगी थम गई। 30 जून को लाकडाउन समाप्त होने की घोषणा के बाद धीरे-धीरे सुधार होने लगा। कोविड से सुरक्षा को वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम के बाद महाराष्ट्र के सीरम इंस्टीट्यूट में वैक्सीन की खोज किया गया। सरकार की ओर से 16 जनवरी को टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। तब से अब तक लगातार अभियान चल रहा है। रविवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन जनपद के अस्पतालों व स्वास्थ्य विभाग की ओर से विद्यालयों सहित अनेक संस्थाओं में कैंप लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। इसी की बदौलत विभाग के इस आंकड़ा तक पहुंचने में सफल हो सका है।

chat bot
आपका साथी