नौ विभागों ने नहीं दी जानकारी, गायब मिले अधिकारी

विध्याचल मंडल के मंडलायुक्त के.राममोहन राव के निर्देश पर लग रही मोबाइल व्हाट्सअप पर हाजिरी से लापरवाह अधिकारियों एवं कर्मियों की पोल खुलने लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 08:28 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 06:08 AM (IST)
नौ विभागों ने नहीं दी जानकारी, गायब मिले अधिकारी
नौ विभागों ने नहीं दी जानकारी, गायब मिले अधिकारी

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर(भदोही): विध्याचल मंडल के मंडलायुक्त के.राममोहन राव के निर्देश पर लग रही मोबाइल व्हाट्सअप पर हाजिरी से लापरवाह अधिकारियों एवं कर्मियों की पोल खुलने लगी है। शनिवार को भी आधा दर्जन अधिकारी और कर्मचारी जहां गायब रहे तो वहीं नौ विभाग के विभागाध्यक्षों ने मोबाइल फोन नंबर ही उपलब्ध कराया। अनुपस्थित कर्मियों से जवाब तलब किया गया है। साथ ही चेताया गया है कि जवाब संतोषजनक न होने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।

जनपद भ्रमण पर आए मंडलायुक्त ने सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया था कि शासन के मंशानुरूप सभी अधिकारी समय से कार्यालय में पहुंचकर जन समस्याओं को सुनकर निस्तारित कराएं। इसके लिए नोडल अधिकारी जिला विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी को बनाया गया है। अब तक 35 विभाग के विभागाध्यक्ष पंजीयन करा चुके हैं। इसके सापेक्ष नौ विभाग के अधिकारी अभी भी जानकारी नहीं उपलब्ध करा पाए हैं। शनिवार को 35 विभाग के अधिकारियों ने रिपोर्ट भेजी थी। इसमें आधा दर्जन अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिला विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने बताया कि मोबाइल व्हाट्सअप पर लगातार सुधार हो रहा है। संबंधित अधिकारी समय से जानकारी भी उपलब्ध करा रहे हैं। अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भी जिलाधिकारी के यहां भेजा जा रहा है।

-------------

अप-टू-डेट दिख रहे विकास भवन के कर्मी

मंडलायुक्त के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। विकास भवन के कर्मचाररी अपटूडेट हो गए हैं। सभी कर्मचारियों को परिचय पत्र बना दिया गया है। गले में परिचय पत्र लगाए कर्मचारी अपने-अपने टेबल पर काम कर रहे हैं। यही नहीं हर टेबल पर पद नाम आदि भी लगा दिए गए हैं। साफ-सफाई के साथ ही साथ फाइल भी व्यवस्थित करने लगे हैं।

chat bot
आपका साथी