श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं की दी गई जानकारी

संचालित की जा रही हैं। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत महिला श्रमिकों को दी जाने वाली हितलाभ की योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 06:56 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 06:56 PM (IST)
श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं की दी गई जानकारी
श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं की दी गई जानकारी

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर(भदोही): मिशन शक्ति के अंतर्गत जोरई गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रतिमा मौर्या ने कहा कि श्रम विभाग में श्रमिकों के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत महिला श्रमिकों को दी जाने वाली हितलाभ की योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कहा कि महिला निर्माण श्रमिक की प्रसव के दौरान मृत्यु होने तथा दुर्घटना मृत्यु की श्रेणी में 5,25,000 का हितलाभ देय है। महिला कर्मचारियों को रात्रि पाली में नियोजित करने वाले सेवायोजक की यह जिम्मेदारी होगी कि वह महिला कर्मचारियों के घर से ड्यूटी पर आने एवं वापस जाने के लिए सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था करे। निर्माण श्रमिक के पुत्र एवं पुत्रियों को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट पास करने पर साइकिल की व्यवस्था करना एवं पंजीकृत महिला श्रमिकों के पुत्रियों के विवाह के लिए 55,000 का अनुदान, अंतर जाति विवाह के लिए 61,000 तथा सामूहिक विवाह में 65,000 रुपये अनुदान दिया जाता है।

इस मौके पर शालिनी दुबे, बृजेश सिंह, इंद्रजीत तिवारी, चंचल कुमार सोनी, वीरेंद्र प्रसाद यादव आदि थे।

chat bot
आपका साथी