सेवा सप्ताह का समापन, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

जासं ज्ञानपुर(भदोही) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा सप्ताह का स

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 11:46 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:09 AM (IST)
सेवा सप्ताह का समापन, कार्यकर्ताओं में भरा जोश
सेवा सप्ताह का समापन, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

जासं, ज्ञानपुर(भदोही): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा सप्ताह का समापन अभोली और छनौरा गांव में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मेयर प्रयागराज एवं प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी ने कहा कि भाजपा ने चुनाव में जो भी वादा किया था वह पूरा किया है। इसके पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विपक्षी दल जनता को गुमराह कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के निर्मल एवं स्वच्छ विचारधाराओं से सुसज्जित होकर चारो ओर विकास हो रहा है। भ्रष्टाचार का सफाया हो चुका है। कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर विनोद सिंह, संजय यादव, गोवर्धन राय आदि थे।

chat bot
आपका साथी