मुख्य अभियंता के लिखित आश्वासन पर रद हुआ आंदोलन

जागरण संवाददाता भदोही विद्युत मुख्य अभियंता के लिखित आश्वासन पर कर्मचारियों ने आंदोलन स्थगि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 04:36 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 04:36 PM (IST)
मुख्य अभियंता के लिखित आश्वासन पर रद हुआ आंदोलन
मुख्य अभियंता के लिखित आश्वासन पर रद हुआ आंदोलन

जागरण संवाददाता, भदोही : विद्युत मुख्य अभियंता के लिखित आश्वासन पर कर्मचारियों ने आंदोलन स्थगित कर दिया है। विद्युत मजदूर संगठन एवं विद्युत संविदा मजदूर संगठन की बैठक रविवार को सिविल लाइन स्थित विद्युत कार्यालय परिसर में हुई। इस दौरान शनिवार को मीरजापुर मुख्य अभियंता वितरण द्वारा उनकी मांगों के संबंध में लिए गए सकारात्मक निर्णय से कर्मचारियों को अवगत कराया गया। संघठन के मंडल अध्यक्ष रामानंद कुशवाहा ने बताया संगठन द्वारा 15 नवंबर को मुख्य अभियंता को पत्रक देकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए शनिवार को द्विपक्षीय वार्ता के लिए संगठन के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। विद्युत मजदूर संगठन के पूर्वांचल सचिव राहुल कुमार एवं संविदा संगठन की ओर से पूर्वांचल अध्यक्ष संजय सिंह की उपस्थिति से संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी बात ²ढ़ता से रखी। बैठक में जिलाध्यक्ष मंसूर अली, राम त्रिलोचन, एहतशाम आदि थे।

chat bot
आपका साथी