बारिश में भी पानी में डूबेगा मोढ़ बाजार

मोढ़ बाजार में जल निकासी की व्यवस्था नदारद है। नाली निर्माण क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 05:47 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 05:47 PM (IST)
बारिश में भी पानी में डूबेगा मोढ़ बाजार
बारिश में भी पानी में डूबेगा मोढ़ बाजार

जागरण संवाददाता, मोढ़ (भदोही) : मोढ़ बाजार में जल निकासी की व्यवस्था नदारद है। नाली निर्माण के लिए कई बार मांग की गई। बावजूद इसके अधिकारियों की तंद्रा भंग नहीं हुई। लापरवाही की वजह से इस बारिश में भी मोढ़ बाजार में जल जमाव की समस्या से राहत मिलने वाली नहीं है। सुरियावां-भदोही के बीच स्थित प्रमुख बाजार के लोग कई वर्षों से जल निकासी की समस्या से जूझ रहे हैं। कई बार प्रदर्शन और आंदोलन कर समस्या के समाधान की मांग भी की। मामूली बारिश में ही बाजार की सड़क पर जल जमाव व कीचड़ के बीच बमुश्किल लोग आवागमन कर पा रहे हैं। पूरे बारिश सड़क पर जमा गंदा पानी व उतराई गंदगी के बीच बाजार में खरीददारी करने आने वाले ग्रामीणों व व्यापारियों को जहमत उठानी पड़ती है। इसकी वजह से कारोबार भी प्रभावित होता है। गंदगी के बीच पनप रही संक्रामक बीमारी से लोगों की सेहत खराब होने लगी है। रोकथाम को लेकर जिम्मेदार अधिकारी बेखबर हैं।

chat bot
आपका साथी