मनरेगा कर्मियों ने ब्लाक दफ्तर पर बुलंद की आवाज

-आंदोलन - मांगों को लेकर किया गया विरोध प्रदर्शन कामकाज ठप - जैम पोर्टल से नियुक्ति करने क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 04:55 PM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 04:55 PM (IST)
मनरेगा कर्मियों ने ब्लाक दफ्तर पर बुलंद की आवाज
मनरेगा कर्मियों ने ब्लाक दफ्तर पर बुलंद की आवाज

-आंदोलन

- मांगों को लेकर किया गया विरोध प्रदर्शन, कामकाज ठप

- जैम पोर्टल से नियुक्ति करने को लेकर भड़के मनरेगा कर्मी

---------------------

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : जैम पोर्टल से नियुक्ति किए जाने के विरोध में सोमवार को मनरेगा कर्मियों ने ब्लाक मुख्यालयों के दफ्तर पर आवाज बुलंद कर की। आरोप लगाया कि 15 साल से महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में काम कर रहे हैं। सुविधा देने के बजाय सरकार जैम पोर्टल ने नियुक्ति कर रहे हैं। चेताया कि यदि शासनादेश यदि वापस नहीं किया गया तो कर्मचारी सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को दिया।

आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि मनरेगा कर्मियों की सेवा संबंधी मांगे लंबे समय से लंबित हैं। इस बीच अनेकों बार पत्राचार, व्यक्तिगत मुलाकात व जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया लेकिन कोई प्रभाव नहीं पड़ा। 19 मई को अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास व पंचायती राज द्वारा समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया था। कहा कि ईपीएफ का वर्ष 2014 से नियोक्ता अंश न देकर सेवा प्रदाता को प्रशासनिक मद से सेवा शुल्क का भुगतान, मानव संसाधन निति का निर्धारण, पूर्व से कार्यरत प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटरों और अन्य कर्मियों का समायोजन, मानदेय वृद्धि आदि की सुविधा अभी तक नहीं मिली। कहा कि 19 जुलाई को मनरेगा कर्मी जनपद के उपायुक्त श्रम व रोजगार व मुख्य विकास अधिकारी को पत्रक सौंपेगा। बावजूद इसके उनकी समस्याओं का निवारण नहीं हुआ तो प्रदेश के मनरेगा कर्मी 26 जुलाई को लखनऊ कूच करेंगे। राज्य स्तरीय मनरेगा प्रकोष्ठ पर अनशन किया जाएगा। इस मौके पर अशोक कुमार पांडेय, छोटेलाल मौर्य, अशोक कुमार सिंह आदि थे। प्रदर्शनकारियों में अनिल गौतम, ब्रह्मजीत शुक्ला, अवधेश पांडेय, रवींद्र शुक्ल, सुरेंद्र कुमार, शैलेश पांडेय आदि थे।

chat bot
आपका साथी