विवाहिता ने मायके में लगाई फांसी, मचा कोहराम

जासं चौरी (भदोही) क्षेत्र के कंधिया गांव में मायके आई एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 04:57 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 04:57 PM (IST)
विवाहिता ने मायके में लगाई फांसी, मचा कोहराम
विवाहिता ने मायके में लगाई फांसी, मचा कोहराम

जासं, चौरी (भदोही) : क्षेत्र के कंधिया गांव में मायके आई एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गांव के मनोज गौतम का परिवार बुधवार को धान की कटाई करने गया था। इसी बीच अंदर से दरवाजा बंद कर मायके आयी चांदनी (22) ने फांसी लगाकर जान दे दी। तहसीलदार भदोही और थानाध्यक्ष रामदरश मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। मृतक महिला की शादी 29 मई को जौनपुर के सुरेरी के कोचारी गांव मे हुई थी।

chat bot
आपका साथी