मंडल अध्यक्षों को कराया गया दायित्वबोध

जासं ज्ञानपुर(भदोही) जोरई स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर रविवार को चार मंडलों का क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 07:50 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 07:50 PM (IST)
मंडल अध्यक्षों को कराया गया दायित्वबोध
मंडल अध्यक्षों को कराया गया दायित्वबोध

जासं, ज्ञानपुर(भदोही): जोरई स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर रविवार को चार मंडलों का कामकाजी बैठक आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव ने मंडल अध्यक्षों को दायित्वबोध कराया। कहा आने वाले समय निर्णायक पल होगा। हर चुनौती से लड़ने के लिए हमारे कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर तैयार है। जिला मीडिया प्रभारी गोवर्धन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2022 का चुनाव निष्पक्ष होकर लड़ेगी और जनपद की तीनों विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी। कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं उनके उत्साह में कहीं से कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा,ओमप्रकाश तिवारी टंकी गुरु,रमेश पांडेय,संतोष तिवारी,लालता प्रसाद सोनकर आदि थे।

chat bot
आपका साथी