लगाएं पौधा, सुरक्षित करें पर्यावरण

पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत एक ओर जहां लोग पौधारोपण करने में लगे हैं वहीं लोक प्रेरणा सेवा समिति की ओर से गिलोय के पौधे का वितरण कर लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ व संतुलित रखने का संदेश दिया गया। समिति की ओर से औराई

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 06:54 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:54 PM (IST)
लगाएं पौधा, सुरक्षित करें पर्यावरण
लगाएं पौधा, सुरक्षित करें पर्यावरण

जागरण संवाददाता औराई (भदोही) : पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत एक ओर जहां लोग पौधारोपण करने में लगे हैं, वहीं लोक प्रेरणा सेवा समिति की ओर से गिलोय के पौधे का वितरण कर लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ व संतुलित रखने का संदेश दिया गया।

समिति की ओर से औराई ब्लाक व तहसील आयोजित पौध वितरण कार्यक्रम में एसडीएम चंद्रशेखर गिलोय पौधे के महत्व के बारे में बताया। समिति के गुलाबधर त्रिपाठी ने बताया कि गिलोय के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। खंड विकास अधिकारी श्याम जी ने प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर पर गिलोय संग अन्य फलदार व उपयोगी पौधों का रोपण कर उसके संरक्षण पर जोर दिया। इस मौके पर अधिवक्ता संतोष तिवारी व अन्य थे।

chat bot
आपका साथी