कंपोजिट सिलेंडर में घर पहुंचेगा रसोईं गैस

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) रसोईंघर में भोजन बन रहा है। अचानक गैस समाप्त हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 04:26 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 04:26 PM (IST)
कंपोजिट सिलेंडर में घर पहुंचेगा रसोईं गैस
कंपोजिट सिलेंडर में घर पहुंचेगा रसोईं गैस

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : रसोईंघर में भोजन बन रहा है। अचानक गैस समाप्त हो गई। दिक्कत खड़ी हो गई कि अब खाना कैसे बने। उधर रसोईं गैस सिलेंडर को रिफिलिग करानी है। घर पर कोई बड़ा सदस्य नहीं है। महिलाओं, बच्चों के लिए 15 किलो का सिलेंडर लेकर आना-जाना भारी पड़ता है लेकिन उनकी यह सारी मुश्किल आसान होगी। अब फाइबर निर्मित हल्के कंपोजिट सिलेंडर में एलपीजी रसोईं गैस घर पहुंचेगा। जिले में कई एजेंसियों पर इसी सप्ताह से कंपोजिट सिलेंडर की सुविधा मिलने लगेगी। सबसे अहम यह है कि कंपोजिट सिलेंडर पूरी तरह पारदर्शी होने से यह भी पता चलता रहेगा कि उनके पास कितनी गैस बची है।

इंडियन आयल ने उपभोक्ताओं के घर तक गैस पहुंचाने के लिए नए कंपोजिट सिलेंडर को लांच किया है। इंडियन आयल के फील्ड आफिसर मोहम्मद गुफरान ने बताया कि फाइबर निर्मित पारदर्शी कंपोजिट सिलेंडर को दो साइज में लांच किया गया है। बड़े सिलेंडर में 10 किलो व छोटे में पांच किलो गैस आएगा। जबकि सिलेंडर का पूरा वजन लगभग पांच किलो होगा। जो पुराने लोहे के 16 किलो वजन वाले सिलेंडर के सापेक्ष काफी हलका हो। बताया कि इसके साथ ही पारदर्शी होने से सिलेंडर में कितना गैस है लोगों को पता चलता रहेगा। बताया कि इस सप्ताह इंडेन गैस एजेंसी नईबाजार, उर्मिला ग्राम इंडेन एजेंसी अभोली, मां ईशानी इंडेन एजेंसी रजपुरा, भदोही आदि एजेंसियों पर सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। यह ग्राहक के लिए उनकी इच्छा पर होगा कि वह उसे लेंगे या नहीं।

------

3350 रुपये जमा होगा सिक्योरिटी शुल्क

कंपोजिट सिलेंडर हासिल करने के लिए कनेक्शनधारकों को 3350 रुपये सिक्योरिटी जमा करनी होगी। यदि उपभोक्ता अपने पुराने लोहे वाले सिलेंडर को जमा कर नया कंपोजिट सिलेंडर लेगें तो उन्हें पुरानी सिक्योरिटी 1450 रुपये को वापस कर दिया जाएगा। या फिर नए सिलेंडर के सिक्योरिटी 3350 में से 1450 रुपये कम करके सिक्योरिटी जमा कराई जाएगी।

कंपोजिट सिलेंडर के लाभ

- यह विस्फोट नहीं करेगा, गैस भरने के बाद भी पूरा वजन लगभग 15 किलो होगा।

- एलपीजी लेबल को बाहर से देखा जा सकता है। अचानक गैस समाप्त होने की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

- सभी सिलेंडरों का वजन समान है। इससे गैस के वजन में किसी तरह के गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं होगी।

5. प्रीमियम लुक और बहुत कुछ वैल्यू एडिशन।

chat bot
आपका साथी