स्वच्छ व संतुलित पर्यावरण से सुरक्षित होगा जीवन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां भदोही में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आयोजित गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण व जैविक खेती पर मंथन किया गया। केंद्र के अध्यक्ष डॉ. विश्वेंदु द्विवेदी ने किसानों को पर्यावरणीय घटकों का संरक्षण व संवर्धन करने का संदेश दिया। उद्यान विशेषज्ञ डॉ. एके चतुर्वेदी ने औद्यानिक वृक्षों की सामाजिक महत्ता बताई

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 05:42 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 05:42 PM (IST)
स्वच्छ व संतुलित पर्यावरण से सुरक्षित होगा जीवन
स्वच्छ व संतुलित पर्यावरण से सुरक्षित होगा जीवन

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : विश्व पर्यावरण दिवस शुक्रवार को विभिन्न आयोजनों के साथ मनाया गया। कहीं पौधरोपण कर तो कहीं गोष्ठी व अन्य आयोजन के जरिए पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। कहा गया कि पर्यावरण स्वच्छ रहेगा, तभी जीवन सुरक्षित व स्वस्थ रहेगा। वन विभाग की ओर से प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पीपल, पाकड़, कंजी, आंवला सहित कुल 25 पौधों का रोपण किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी आलोक सक्सेना ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से आयोजित कार्यक्रम में इतिहास विभाग की प्रभारी डॉ. कामिनी वर्मा, डॉ. अवधेश सिंह यादव, डॉ. अमित गोयल व डॉ. विनय मिश्रा ने पौधारोपण किया। विद्यार्थियों को पौधारोपण का महत्व समझाया। इसी तरह रोवर्स/रेंजर्स द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। रोवर्स प्रभारी डॉ. रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। जिला संगठन आयुक्त ऋतुराज श्रीवास्तव, पारसनाथ यादव सहित प्रियंका मिश्रा, नीशु बिद, स्वाति, शालिनी सूरज आदि रोवर्स-रेंजर्स थे। लोक प्रेरणा सेवा समिति लालानगर की ओर से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद व विकास भवन में डीडीओ जयकेश त्रिपाठी को गिलोय का पौधा सौंपा गया। संस्था अध्यक्ष गुलाबचंद त्रिपाठी ने बताया कि उनकी ओर से कोविड-19 से बचाव के लिए गिलोय की चार हजार नर्सरी तैयार की गई है। जिसका नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। राहुल त्रिपाठी, श्याम सुंदर मौर्य आदि थे।

तहसील परिसर में तहसीलदार देवेंद्र कुमार यादव व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अशोक कुमार गुप्त ने पौधारोपण किया। कहा कि पौधारोपण से ही ग्लोबल वार्मिंग की समस्या समाप्त होगी। देवनाथपुर में हरित जीवन संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पौधों का रोपण किया गया। संस्था अध्यक्ष विद्याधर मौर्य, मुसद्दीलाल मौर्य व अन्य ने पौधारोपण किया। दूधनाथ मौर्य, जनता देवी, विनय कुमार, दीपक आदि थे। गायत्री परिवार के तत्वावधान में नेवादा, रामापुर में पौधारोपण किया गया। अवकाश प्राप्त उपकृषि निदेशक ब्रह्मदेव उपाध्याय पौधारोपण किया व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।

------------

जैविक खेती व पर्यावरण संरक्षण पर मंथन

ज्ञानपुर (भदोही) : कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां, भदोही में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आयोजित गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण व जैविक खेती पर मंथन किया गया। केंद्र के अध्यक्ष डॉ. विश्वेंदु द्विवेदी ने किसानों को पर्यावरणीय घटकों का संरक्षण व संवर्धन करने का संदेश दिया। उद्यान विशेषज्ञ डॉ. एके चतुर्वेदी ने औद्यानिक वृक्षों की सामाजिक महत्ता बताई तो कृषि प्रसार विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी द्वारा पर्यावरण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। पौध सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. मनोज पांडेय ने कीटनाशकों के प्रयोग से होने वाले नुकसान व पशु चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. गोविद चौधरी ने पशुओं में एंटीबायोटिक के घातक परिणाम के बारे में बताया। कृषि मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल द्वारा ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन तथा ग्रीन हाउस गैसेस में होने वाले वृद्धि के कारकों का विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर 25 किसान थे।

chat bot
आपका साथी