लक्ष्मणदासजी महाराज ब्रह्मलीन, अंतिम दर्शन को उमड़े भक्त

जागरण संवाददाताघोसिया(भदोही) पूर्वांचल में धर्म का ध्वजा फहराने वाले स्वामी लक्ष्मणदासजी महारा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 08:30 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 08:30 PM (IST)
लक्ष्मणदासजी महाराज ब्रह्मलीन, अंतिम दर्शन को उमड़े भक्त
लक्ष्मणदासजी महाराज ब्रह्मलीन, अंतिम दर्शन को उमड़े भक्त

जागरण संवाददाता,घोसिया(भदोही): पूर्वांचल में धर्म का ध्वजा फहराने वाले स्वामी लक्ष्मणदासजी महाराज शनिवार को ब्रह्मलीन हो गए। उनके ब्रह्मलीन होने की खबर मिलते ही अनुयायियों की भीड़ आश्रम पर उमड़ पड़ी। आश्रम अर्जुनपट्टी में भक्तों का तांता लगना शुरू हुआ तो देर रात तक चलता रहा।

लाल बाबा ने बताया कि लक्ष्मणदासजी महाराज की महाप्रयाण यात्रा व अंतिम संस्कार रविवार को शाम चार बजे किया जाएगा। स्थानीय गंगा घाट पर जल समाधि दी जाएगी। औराई क्षेत्र के अर्जुन

पट्टी में 60 वर्ष पूर्व आकर लक्ष्मणदासजी महाराज ने आश्रम का निर्माण कराया था। गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए भी विद्यालय का निर्माण कराया। यहां पर पढ़ाई के साथ ही साथ मुफ्त में भोजन भी बच्चों को मिलता है।

पूर्वांचल के जिलों के अलावा बिहार सहित अन्य प्रांतों में उनके बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। सादगी और उच्च विचार के प्रतिमूर्ति लक्ष्मणदासजी महाराज के ब्रह्मलीन होने की सूचना जैसे ही भक्तों को मिली, आश्रम में भीड़ बढ़ने लगी। इसके मद्देनजर आश्रम में सुरक्षा बढ़ा दी गई। लक्ष्मणदासजी महाराज को शुक्रवार को दिल का दौड़ा पड़ा था। उनका इलाज प्रयागराज में चल रहा था।

chat bot
आपका साथी