एसपी ने देखी हेल्प डेस्क सेवा की हकीकत

जासं गोपीगंज (भदोही) एसपी रामबदन सिंह ने शुक्रवार को देर शाम आदर्श कोतवाली गोपीगंज अचानक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 03:12 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 03:12 PM (IST)
एसपी ने देखी हेल्प डेस्क सेवा की हकीकत
एसपी ने देखी हेल्प डेस्क सेवा की हकीकत

जासं, गोपीगंज (भदोही) : एसपी रामबदन सिंह ने शुक्रवार को देर शाम आदर्श कोतवाली गोपीगंज अचानक धमक पड़े। जानकारी होते ही पुलिस कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। वह सबसे पहले महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिस कर्मी से पीड़िताओं को दी जाने वाली सहूलियतों और कार्रवाई रजिस्टर की जांच की। इस दौरान पीड़ितों के मोबाइल फोन कर सीधा संवाद कर फीडबैक लिया। कहा कि हर हाल में थाने पर आने वाली पीड़ितों की हर संभव पुलिस मदद की जाए। पीड़ित महिलाओं की समस्या का तत्परता से निस्तारण के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान वाहन में पड़े शव के संबंध में भी जानकारी ली। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक केके सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी