भदोही-जौनपुर की सीमा पर लगाया जाम, भड़का जनाक्रोश

भदोही-जौनपुर सीमा पर सोमवार को सड़क निर्माण की मांग को लेकर जनाक्रोश भड़क उठा। दोनों जनपद के लोग सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित गांव के लोग डीएम को बुलाने की मांग कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Mar 2021 04:55 PM (IST) Updated:Mon, 15 Mar 2021 04:55 PM (IST)
भदोही-जौनपुर की सीमा पर लगाया जाम, भड़का जनाक्रोश
भदोही-जौनपुर की सीमा पर लगाया जाम, भड़का जनाक्रोश

जागरण संवाददाता, सुरियावां(भदोही): भदोही-जौनपुर सीमा पर सोमवार को सड़क निर्माण की मांग को लेकर जनाक्रोश भड़क उठा। दोनों जनपद के लोग सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित गांव के लोग डीएम को बुलाने की मांग कर रहे थे। जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खत्म कराया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भदोही-जौनपुर सीमा पर स्थित वरुणा नदी पर पंड़ित दीनदयाल सेतु का निर्माण कराया गया है। अभी तक इस सेतु का लोकार्पण तक नहीं हो सका है। भदोही की सीमा में सड़क बनी है, लेकिन जौनपुर जिले की सीमा में सड़क का निर्माण 15 सालों से अधर में पड़ा है। सड़क खराब होने से आए दिन लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के मौसम में तो पूरी सड़क पानी में डूब जाती है जिसकी वजह से दोनों जिलों को जोड़ने वाला सुरियावां वाया अभिया-मीरंगज मार्ग पूरी तरह ठप हो जाता है। जौनपुर पुलिस चक्का जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ सुनने को तैयार नहीं थी। उसका कहना था कि जब तक जौनपुर जिलाधिकारी जाम स्थल पर पहुंच कर आश्वासन नहीं देते तब तक यह जाम खत्म नहीं होगा। जाम करने वालों में समाजसेवी जगसिंह अन्ना सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी