महिला मरीजों को दो दिन से नहीं मिला भोजन, बगैर मास्क मिले चिकित्सक

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर(भदोही) राज्य महिला आयोग की सदस्य उषा रानी शुक्रवार को सामुदायि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:11 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:11 PM (IST)
महिला मरीजों को दो दिन से नहीं मिला भोजन, बगैर मास्क मिले चिकित्सक
महिला मरीजों को दो दिन से नहीं मिला भोजन, बगैर मास्क मिले चिकित्सक

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर(भदोही): राज्य महिला आयोग की सदस्य उषा रानी शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कोविड अस्पताल की हकीकत देखी। सुरियावां स्थित स्वास्थ्य केंद्र में जहां दो दिनों से महिला मरीजों को भोजन नहीं दिया जा रहा था तो वहीं चिकित्सा अधीक्षक बगैर मास्क और यूनिफार्म में मिले। औराई में साफ- सफाई व्यवस्था ध्वस्त रहा तो कोविड अस्पताल परिसर में पानी भरा दिखा। इस पर संबंधित अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही अव्यवस्थाओं को लेकर शासन को पत्र लिखने का निर्देश दिया।

आयोग की सदस्य सर्व प्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई का निरीक्षण किया। वार्डों का निरीक्षण करने के पश्चात वैक्सीनेशन का जायजा लिया। मरीजों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुईं। मरीजों को दवा और गर्भवती महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी चिकित्सकों से ली। परिसर में साफ- सफाई व्यवस्था और मास्क न लगाने के साथ ही शारीरिक दूरी का पालन न करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इसके पश्चात वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदोही और कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। साफ-सफाई एवं शारीरिक दूरी का पालन न करने पर चेतावनी दी। परिसर में पानी भरे रहने पर अधीक्षक को सख्त हिदायत दी। चेताया कि इसके लिए प्रयास किया गया होता तो निश्चित रूप से समस्या का समाधान हो जाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां का निरीक्षण में चिकित्सा अधीक्षक रितेश भुवन पाठक बगैर मास्क और यूनिफार्म मिले। आयोग की सदस्य ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान महिला मरीजों ने बताया कि उन्हें दो दिन से भोजन नहीं दिया जा रहा है। इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। चेताया कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को मास्क लगाने का निर्देश दिया। चिकित्सालयों में मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था करने का निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ का भी निरीक्षण किया। मास्क एवं शारीरिक दूरी और महिला मरीजों को भोजन की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। गेस्ट हाउस में पीड़ित महिलाओं की समस्याओं से रूबरू हुईं। हिछनपुर के एक मामले में कार्रवाई करने का निर्देश प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज को दिया। कहा कि तीसरे लहर को देखते हुए पूरी तैयारी कर ली जाए। आक्सीजन प्लांट का निर्माण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। इस मौके पर प्रभारी प्रोबेशन अधिकारी महेंद्र यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह, जिला सूचना अधिकारी प्रवीण मालवीय आदि थे।

chat bot
आपका साथी