जिला जज और डीएम का जेल पर छापा, हड़कंप

जिला जज संतराम जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और पुलिस अधीक्षक राजेश एस मंगलवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बारी-बारी से बैरकों की तलाशी के साथ ही बंदियों से व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 10:25 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 10:25 PM (IST)
जिला जज और डीएम का जेल पर छापा, हड़कंप
जिला जज और डीएम का जेल पर छापा, हड़कंप

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) : जिला जज संतराम, जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और पुलिस अधीक्षक राजेश एस मंगलवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बारी-बारी से बैरकों की तलाशी के साथ ही बंदियों से व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही साफ-सफाई को और बेहतर करने का निर्देश दिया। इस कार्रवाई के जेल के आस पास हड़कंप की स्थिति रही।

जनपद न्यायाधीश के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम दोपहर बाद अचानक जिला जेल धमक पड़ी। इस दौरान जहां बंदियों में हड़कंप मच गया तो जेल प्रशासन में अफरा-तफरी की स्थिति रही। बारी-बारी से बैरकों की सघन तलाशी ली गई। इसके साथ ही बंदियों को सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली। बंदियों से सीधे बात कर उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला जेल का निरीक्षण रूटीन था। निरीक्षण के दौरान कोई प्रतिबंधित वस्तु नहीं मिला है। साफ- सफाई की व्यवस्था को और दुरुस्त करने को कहा गया है। गुणवत्तापूर्ण और मीनू के अनुसार बंदियों को भोजन देने का निर्देश दिया गया है। बहरहाल जेल की व्यवस्था पहले से बेहतर रही। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी कालू सिंह, प्रभारी निरीक्षक भैया छविनाथ सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी