करेंट से आठ माह के मासूम की मौत

थाना क्षेत्र के लठिया गांव में करेंट लगने से आठ माह के मासूम हार्दिक की मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिजनों कोहराम मच गया। गांव निवासी संदीप तिवारी का आठ माह का पुत्र हार्दिक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 05:23 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 05:23 PM (IST)
करेंट से आठ माह के मासूम की मौत
करेंट से आठ माह के मासूम की मौत

जागरण संवाददाता, चौरी (भदोही) : थाना क्षेत्र के लठिया गांव में करेंट लगने से आठ माह के मासूम हार्दिक की मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिजनों कोहराम मच गया।

गांव निवासी संदीप तिवारी का आठ माह का पुत्र हार्दिक बुधवार की रात कमरे में मां के पास सोया था। चारपाई के पास फर्राटा पंखा चल रहा था। रात में वह किसी समय पंखे पर जा गिरा। और पंखे में प्रवाहित हो रहे करेंट की जद में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब मां की नीद खुली तो पुत्र को बिस्तर से गायब देखा। नीचे देखते ही उसके होश उड़ गए। जानकारी होते ही जुटे अन्य परिजनों ने उसे आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वह दो बहनों में छोटा व इकलौता भाई था। मां मनीषा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी