श्रमिक व व्यापारियों को दी योजनाओं की जानकारी

जागरण संवाददाता गोपीगंज (भदोही) श्रम विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को आदर्श अतिथि भवन गोप

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 08:03 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 08:03 PM (IST)
श्रमिक व व्यापारियों को दी योजनाओं की जानकारी
श्रमिक व व्यापारियों को दी योजनाओं की जानकारी

जागरण संवाददाता, गोपीगंज (भदोही) : श्रम विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को आदर्श अतिथि भवन गोपीगंज में आयोजित शिविर में श्रमिकों व व्यापारियों को योजनाओं की जानकारी दी गई। योजनाओं का लाभ उठाने पर जोर दिया गया।

सहायक श्रमायुक्त कमलेश कुमार ने श्रम कल्याण परिषद के अंतर्गत संचालित योजनाओं के साथ संबंधित पात्रता एवं हितलाभ की जानकारी दी। बताया कि शासन स्तर से गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार राशि योजना, डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक शिक्षा सहायता योजना, राजा हरिश्चंद्र मृतक आर्थिक सहायता योजना, ज्योतिबा फुले कन्यादान योजना, दत्तोपंत ठेंगड़ी मृतक अंत्येष्टि सहायता योजना, महादेवी वर्मा पुस्तक क्रय आर्थिक सहायता योजना, स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना, चेतन चौहान क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना की शुरु की गई है। जिसका लाभ श्रमिक व व्यापारी ले सकते हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रतिमा मौर्या, इंद्रजीत त्रिपाठी, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता, श्रीकांत जायसवाल, दिनेश उमर, बिहारी लाल केशरवानी, राधेश्याम गुप्ता आदि थे।

chat bot
आपका साथी