एकजुट होकर सपा को मजबूत करने का संदेश दिया

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) विकास का वादा कर सत्ता में आने वाली भाजपा सरकार में वि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:57 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:57 PM (IST)
एकजुट होकर सपा को मजबूत करने का संदेश दिया
एकजुट होकर सपा को मजबूत करने का संदेश दिया

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : विकास का वादा कर सत्ता में आने वाली भाजपा सरकार में विकास भले न हुआ हो लेकिन महंगाई, भय, भूख व भ्रष्टाचार बढ़ा है। शुक्रवार को औराई विधानसभा क्षेत्र के अछवर गांव में महिला कार्यकर्ता जागरूकता सम्मेलन मुख्य अतिथि एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने यह बातें कहीं। उन्होंने लोगों को एकजुट होकर सपा को मजबूत करने का संदेश दिया।

राज्य महिला आयोग की पूर्व चेयरमैन जरीना उस्मानी ने भी भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के सामने रखा। सम्मेलन के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र पप्पू के आवास पर पहुंचकर उनके पिता समाजवादी चितक प्रभुनाथ मिश्र को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव कुसुम प्रजापति, सपा जिलाध्यक्ष विकास यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष सरिता बिद पूर्व मंत्री रामकिशोर बिद, डा. सुमन यादव, रेनूबाला पूर्व प्रमुख सुनीता यादव, पूर्व विधायक मधुबाला पासी, डा. नीलम मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामला सरोज, रीना सोनकर आदि थीं। संचालन जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति ने किया।

chat bot
आपका साथी