ओमिक्रोन के मद्देनजर नगर में कराया गया छिड़काव

जासं भदोही नगर पालिका परिषद ने ओमिक्रोन व डेंगू जैसी बीमारी को देखते हुए साफ-सफाई के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 06:50 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 06:50 PM (IST)
ओमिक्रोन के मद्देनजर नगर में कराया गया छिड़काव
ओमिक्रोन के मद्देनजर नगर में कराया गया छिड़काव

जासं, भदोही : नगर पालिका परिषद ने ओमिक्रोन व डेंगू जैसी बीमारी को देखते हुए साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान शुरू चलाया है। बुधवार को नगर पालिका परिषद के कर्मियों ने नगर के अजीमुल्लाह चौराहे की सड़कों पर सैनिटाइज किया।

नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मी दोपहर के समय नगर के अजीमुल्लाह चौराहे पहुंचे। यहां से नगर को सैनिटाइज करने के लिए अभियान की शुरुआत की। पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल व अधिशासी अधिकारी जी लाल ने अभियान का शुभारंभ किया। बताया कि नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव के आदेश पर नगर पालिका परिषद की ओर से नगर को साफ-सुथरा रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 13 दिसंबर तक चलेगा। फागिग मशीन से छिड़काव व मोहल्लों को सैनिटाइज किया जा रहा है। इस मौके पर सभासद गिरधारी जायसवाल, करुणा शंकर दुबे आदि थे।

chat bot
आपका साथी