औराई के उदयकरणपुर में डेढ़ करोड़ से बनेगा गोवंश आश्रय स्थल

जागरण संवाददाता घोसिया (भदोही) बेसहारा पशुओं को लेकर पिपरिस चकमानधाता के बाद अब और

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 04:15 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 04:15 PM (IST)
औराई के उदयकरणपुर में डेढ़ करोड़ से बनेगा गोवंश आश्रय स्थल
औराई के उदयकरणपुर में डेढ़ करोड़ से बनेगा गोवंश आश्रय स्थल

जागरण संवाददाता, घोसिया (भदोही): बेसहारा पशुओं को लेकर पिपरिस, चकमानधाता के बाद अब औराई के उदयकरणपुर में भी गोवंश आश्रम का निर्माण कराने के लिए सरकार ने डेढ़ करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। इसके लिए साठ लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिए हैं। विधायक दीनानाथ भाष्कर ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ भी करा दिया है।

मुख्यमंत्री ने गो आश्रय स्थल को लेकर सख्त निर्देश दिया था कि स्थायी और अस्थायी आश्रय स्थल में गोवंश को सुरक्षित रखा जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले भर में 23 से अधिक अस्थायी आश्रय स्थल संचालित किए जा रहे हैं। पिपरिस में एक हजार मवेशियों को रखने के लिए स्थायी आश्रय स्थल संचालित किया जा रहा है जबकि चकमानधाता में आश्रय स्थल का निर्माण कराया जा चुका है। अभी तक इसका संचालन नहीं हो सका है। विभाग की ओर से औराई क्षेत्र के उदयकरणपुर में एक स्थायी गो आश्रय स्थल के लिए शासन ने बजट जारी किया है। कहा कि ग्राम पंचायत उदयकरणपुर में गोवंश आश्रय स्थल के लिए 60 लाख की धनराशि स्वीकृति हो चुकी है। बताया कि आश्रय स्थल में सोलर वाटर पंप आदि की व्यवस्था भी निर्माण एजेंसी की ओर से की जाएगी। शीघ्र कार्य गुणवत्ता के अनुरूप पूर्ण कराने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया गया है। इस मौके पर सीडीओ भानुप्रताप सिंह, पशु मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयसिंह, ग्राम प्रधान रेखा त्रिपाठी,गजेंद्र दुबे, अमरेश तिवारी आदि थे।

chat bot
आपका साथी