प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रशासन ने मुकम्मल की तैयारी

जासं भदोही नवरात्र के बाद शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 07:26 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 07:26 PM (IST)
प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रशासन ने मुकम्मल की तैयारी
प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रशासन ने मुकम्मल की तैयारी

जासं, भदोही : नवरात्र के बाद शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूजा समिति के पदाधिकारियों को समय व कोविड गाइडलाइंस का पालन करने के लिए कहा गया है। प्रतिमाओं के साथ प्रशासन द्वारा निर्धारित पांच से आठ लोग ही जा सकते हैं। इस बार बाहर से फोर्स नहीं मंगाई गई है लेकिन पीएसी की सेवा ली जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक आरके वर्मा ने पूर्व संध्या पर तैयारियों का जायजा लेते हुए कहा कि सुबह दस बजे से प्रतिमाएं उगापुर नहरा के लिए रवाना होने लगेंगी। उन्होंने पूजा समितियों से समय का ध्यान रखने व भीड़ भाड़ से बचने का आह्वान किया। बताया कि पीएसी के साथ-साथ जनपद पुलिस के जवानों को सुबह नौ बजे ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। एहतियात के तौर पर सादी वर्दी में महिला व पुरुष जवान भ्रमणशील रहेंगे। इसके अलावा खुफिया विभाग भी सक्रिय है। अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था की गई है। तकिया कल्लन शाह, अजीमुल्लाह चौराहे पर ड्यूटी करने वालों को विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने देर शाम हमराहियों के साथ पूजा समिति के पदाधिकारियों से भेंट कर समय का ध्यान रखने व भीड़भाड़ से बचने का आह्वान किया। दुर्गा पूजा महासमिति के महामंत्री विनीत बरनवाल ने बताया कि प्रशासन की मंशा के अनुसार सभी पूजा समितियों को दस बजे तक प्रतिमा पंडालों से उठा देने के लिए कहा गया है। बताया कि जो जिस स्थान पर है वहीं सीधे उगापुर नहरा को रवाना हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी