कुएं में मिला मानव कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

जागरण संवाददाता ऊंज(भदोही) सुरियावां थाना क्षेत्र के बीरमपुर में स्थित कुएं में मानव कंका

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 08:24 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 08:24 PM (IST)
कुएं में मिला मानव कंकाल, जांच में जुटी पुलिस
कुएं में मिला मानव कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

जागरण संवाददाता, ऊंज(भदोही): सुरियावां थाना क्षेत्र के बीरमपुर में स्थित कुएं में मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही आस-पास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त करने में जुटी रही। डीएनए जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि शव महिला का है अथवा पुरुष का।

बीरमपुर गांव में स्थित कुएं से दुर्गंध उठ रहा था। पास-पड़ोस के लोग तो पहले किसी मवेशी को मरने की आशंका जता रहे थे लेकिन जब वह गहराई से देखे तो होश उड़ गए। किसी मानव कंकाल को देख ग्राम प्रधान ने सुरियावां पुलिस को सूचन दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को बाहर निकाला। एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि शव 20 दिन पुराना दिख रहा है। शरीर का संपूर्ण भाग नष्ट हो चुका है। केवल हड्डी और खोपड़ी बची थी। शिनाख्त के लिए डीएनए जांच कराई जा रही है।

chat bot
आपका साथी