पांच साल बाद बन रही इंटर कालेज की दीवार

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर(भदोही) सरकारी विभाग के अधिकारी हर समय बजट का रोना रोते र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 05:28 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 05:28 PM (IST)
पांच साल बाद बन रही इंटर कालेज की दीवार
पांच साल बाद बन रही इंटर कालेज की दीवार

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर(भदोही): सरकारी विभाग के अधिकारी हर समय बजट का रोना रोते रहते हैं। लेकिन जैसे ही मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिली पता नहीं कहां से उनके पास बजट आ गया। बजट की न तो फाइल बनाई गई और स्वीकृति के लिए अधिकारियों के यहां चक्कर लगाना पड़ा। अधिकारियों ने विधानसभा चुनाव में सपा की चुनावी रैली में इंटर कालेज के मैदान में गिरी दीवार का कायाकल्प करा दिया।

कुछ भी हो मंत्रियों व उच्चाधिकारियों का जिले में भ्रमण कार्यक्रम बहुत ही लाभदायक भी होता है। जो काम महीनों नहीं होते हैं वह दो दिन में पूरे हो जाते हैं। निर्माण भी गुणवत्तापूर्ण होता है। भदोही- ज्ञानपुर मार्ग का निर्माण महीनों से नहीं कराया जा रहा था। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लगते निर्माण एजेंसी भी सक्रिय हो गईं और तेज गति से निर्माण शुरू करा दिया। इंटर कालेज परिसर में गंदगी का अंबार लगा था। बड़ी संख्या में नगर के लोग सुबह टहलने जाते थे। परिसर की सफाई भी कर दी गई। विधानसभा चुनाव में चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए पूर्व सीएम अखिलेश यादव आए थे, उसी समय से यह दीवार गिरी पड़ी थी। करीब पांच साल तक किसी की नजर नहीं पड़ी। सीएम के कार्यक्रम को देखते ही दीवार का निर्माण पूरी मजबूती के साथ शुरू कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी