घने कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, हाईवे पर जाम

मौसम - दोपहर 12 बजे तक सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन - इंदिरा मिल से पचवल तक 10 किमी तक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 10:14 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 10:14 PM (IST)
घने कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, हाईवे पर जाम
घने कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, हाईवे पर जाम

मौसम

- दोपहर 12 बजे तक सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन

- इंदिरा मिल से पचवल तक 10 किमी तक लगी कतार

-----------------

जासं, भदोही : घने कोहरे के बीच सोमवार को वाहनों के पहिए जाम हो गए। भोर से ही जौनपुर-मीरजापुर हाईवे पर वाहन ठिठके तो दोपहर 12 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान सिर्फ वाहनों के पहिये रेंगते नजर आए। कोहरे व भारी गलन के बीच जहां-तहां वाहनों में फंसे लोग बेबस नजर आए। लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

रविवार की देर रात से ही घना कोहरा छा गया। कोहरे के चलते सड़क पर वाहनों की कतार लंबी होती गई। सोमवार को सुबह 10 बजे तक इंदिरा मिल चौराहे से पचवल तक लगभग 10 किमी तक वाहनों की कतार लग गई थी। यह स्थिति दोपहर 12 बजे तक बनी रही। जौनपुर-मीरजापुर हाइवे पर जाम की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। एक तरफ जहां धौरहरा पुल पहले से ही जाम की समस्या कारण साबित हो रहा है तो दूसरी तरफ सर्विस लेन के गड्ढों ने यातायात प्रभावित कर रखा है। दुर्भाग्य से एक भी वाहन फंसा, कि जाम लगते देर नहीं लगती। रविवार को आधी रात से ही कोहरे ने यातायात प्रभावित किया तो सोमवार को दोपहर तक समस्या बनी रही। सुबह 10 बजे जब धौरहरा चौकी पुलिस ने पहुंचकर मोर्चा संभालते हुए एक एक कर वाहनों का पास कराना शुरू किया तब जाकर राहत मिली।

chat bot
आपका साथी