केंद्रीय विद्यालय में स्वस्थ्य को ले किया जागरुक

जासं लालानगर (भदोही) पंडित दीन दयाल उपाध्याय केंद्रीय विद्यालय में सेहतमंद रहने के लिए बच्चों

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 05:16 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 05:16 PM (IST)
केंद्रीय विद्यालय में स्वस्थ्य को ले किया जागरुक
केंद्रीय विद्यालय में स्वस्थ्य को ले किया जागरुक

जासं, लालानगर (भदोही) : पंडित दीन दयाल उपाध्याय केंद्रीय विद्यालय में सेहतमंद रहने के लिए बच्चों को जागरुक किया गया। बाल विकास विभाग की ओर से चल रहे पोषण माह के अभियान के तहत सोमवार को विद्यालय परिसर में पौष्टिक फलों के पौधों को बच्चों की ओर से पौधारोपण भी किया गया। प्राचार्य डा. आशुतोष पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के तहत बच्चों को सेहतमंद रहने की जानकारी दी। कहा कि पोषक तत्व व्यक्ति के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शरीर स्वस्थ है तो मन खुद-ब-खुद स्वस्थ रहता है। बच्चों व अभिभावकों को सेहतमंद रहने के लिए कहा कि दैनिक आहार में लवण, विटामिन, प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों का होना जरूरी है। गोष्ठी में विद्यालय के छात्र व शिक्षक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी