13 घंटे तक गुल रही आधे शहर की विद्युत आपूर्ति

फत्तूपुर पारेषण केंद्र में केबल ब‌र्स्ट होने के कारण शनिवार की रात बजे गुल हुई विद्युत आपूर्ति रविवार को दोपहर बजे बहाल हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 03:06 PM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 03:06 PM (IST)
13 घंटे तक गुल रही आधे शहर की विद्युत आपूर्ति
13 घंटे तक गुल रही आधे शहर की विद्युत आपूर्ति

जागरण संवाददाता, भदोही : फत्तूपुर पारेषण केंद्र में केबल ब‌र्स्ट होने के कारण शनिवार की रात बजे गुल हुई विद्युत आपूर्ति रविवार को दोपहर बजे बहाल हुई। इस दौरान आधे शहर में हाहाकार मचा रहा। भीषण गर्मी में जहां रात भर लोग परेशान रहे वहीं सुबह पेयजलापूर्ति बाधित रही। इसके कारण अलग से लोगों का समस्या का सामना करना पड़ा। सुबह विभागीय मरम्मत कार्य में जुटे कर्मचारियों ने केबल बदल कर लगभग 10 बजे आपूर्ति बहाल कर दी थी लेकिन महज आधा घंटा बाद पुन: आपूर्ति ठप हो गई। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लोड अधिक होने के कारण केबल गर्म होकर ब‌र्स्ट हो गया था। जर्जर संसाधनों के सहारे चल रही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था कब ठप हो जाएगी कुछ कहा नहीं जा सकता। विभागीय अधिकारियों को जगाने का प्रयास किया था लेकिन लचर कार्यशैली के चलते इस ओर ध्यान नहीं दिया। फत्तूपुर से संचालित टाउन फीडर का केबल ब‌र्स्ट होने के साथ संकट गहरा गया। रात 10.30 बजे आधे शहर की बत्ती गुल हुई तो लोगों ने सोचा कि लोकल कटौती होगी लेकिन सारी रात लोग इंतजार करते आपूर्ति बहाल नहीं हुई। अधिशासी अभियंता रामकुमार ने 10 बजे तक आपूर्ति बहाल होने का भरोसा दिलाया था। वैकल्पित व्यवस्था कर जैसे तैसे आपूर्ति बहाल भी हुई लेकिन महज कुछ देरी के लिए।

chat bot
आपका साथी