बारिश से आधा दर्जन कच्चा मकान ध्वस्त

जासं भदोही बारिश से कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार की रात क्षेत्र क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 08:26 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 08:26 PM (IST)
बारिश से आधा दर्जन कच्चा मकान ध्वस्त
बारिश से आधा दर्जन कच्चा मकान ध्वस्त

जासं, भदोही: बारिश से कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार की रात क्षेत्र के अलग- अलग गांवों में आधा दर्जन कच्चे मकान ढह गए।

मर्दनपुर में पिटू यादव, रमेशचंद्र व संजय कुमार का कच्चा मकान धराशाई होने से गृहस्थी के सामान नष्ट हो गए। इसी तरह पिपरीस रमैया गांव कैलाशनाथ का कच्चा मकान ढह गया। रयां में गीता देवी के कच्चे मकान की बाउंड्री गिरने से हजारों की क्षति हुई जबकि मर्यादपट्टी विवेकानंद चौराहा स्थित गौरी शंकर का की कच्चा मकान ढह गया। इसमें रखा बाइक, पंखा, टीवी व अन्य सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गए। विवेकानंद चौराहे स्थित गैस एजेंसी के पिछले हिस्से की बाउंड्री धराशाई होने से हजारों की चपत लगी है।

chat bot
आपका साथी