सड़क हादसे में दादी व पोते की मौत

क्षेत्र के अभोली गांव के सामने अनियंत्रित वाहन और बाइक में हुई भिड़ंत में दादी पोते की मौत हो गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 07:39 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 07:39 PM (IST)
सड़क हादसे में दादी व पोते की मौत
सड़क हादसे में दादी व पोते की मौत

जागरण संवाददाता, सुरियावां(भदोही): क्षेत्र के अभोली गांव के सामने अनियंत्रित वाहन और बाइक में हुई भिड़ंत में दादी पोते की मौत हो गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इस दौरान सामने से आ रहे पिकअप के चालक सामने बाइक देख इमरजेंसी ब्रेक मार दिया। इससे वह सड़क पर ही पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दुर्गागंज थाना क्षेत्र के टेमा निवासी गामा प्रसाद मौर्य की पत्नी इसरावती देवी (65) अपने पोते मनीष कुमार मौर्य (22) बाइक से गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के सोनखरी गांव मायके गई थी। शाम को वह बाइक से ही वापस घर जा रही थी। वह जैसे ही अभोली गांव के पास पहुंची कि सामने से आ रही एक लग्जरी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और बाइक लेकर दोनों लोग सड़क पर गिर गए। घटना स्थल पर ही इसरावती देवी और मनीष कुमार की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के तत्काल बाद पिकअप भी आ गया। सामने बाइक से गिरे दो लोगों को देख वह ब्रेक लगा दिया। इससे पिकअप पलटकर खाईं में चला गया। स्थिति बिगड़ते देख पिकअप का भी चालक फरार हो गया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। परिवार के लोगों के तहरीर पर केस दर्ज किया जाएगा। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी पहुंच गए। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। अस्पताल में कोहराम मच गया। घटना स्थल पर भी बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

chat bot
आपका साथी