महिला के गले से छीनी सोने की चेन

गोपीगंज नगर के काली देवी हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में जीवित्पुत्रिका

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 05:17 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 05:17 PM (IST)
महिला के गले से छीनी सोने की चेन
महिला के गले से छीनी सोने की चेन

जासं, लालानगर (भदोही) : गोपीगंज नगर के काली देवी हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में जीवित्पुत्रिका व्रत की पूजा करने पहुंची महिला के गले से सोने की चेन छीन लिए जाने का मामला सामने आया है। सदर मोहाल निवासी राधा देवी बुधवार की शाम पूजन करने के लिए मंदिर परिसर गई थीं। पूजन के बाद जब वह तालाब के किनारे खड़ी होकर मछलियों को चारा खिला रही थी, इस दौरान पहुंचा उचक्का गले से सोने की चेन छीनकर भाग निकला। उचक्का मुंह को रूमाल बांध रखा था इससे उसकी पहचान नहीं सकी। उधर घटना के बाद सदमे से उनकी हालत बिगड़ गई। उनके पुत्र किशन गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर दी है। चेन की कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है।

chat bot
आपका साथी