स्कार्पियो के धक्के से बालिका की मौत

थाना क्षेत्र के कलीपुर गांव के समीप बुधवार को सड़क पार कर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 04:55 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 04:55 PM (IST)
स्कार्पियो के धक्के से बालिका की मौत
स्कार्पियो के धक्के से बालिका की मौत

जागरण संवाददाता, ऊंज (भदोही) : थाना क्षेत्र के कलीपुर गांव के समीप बुधवार को सड़क पार करते समय स्कार्पियो की चपेट में आने से बालिका लवी सिंह (11) की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा रहा।

गांव निवासी रविशंकर सिंह की पुत्री लवी सिंह दोपहर में करीब एक बजे किसी कार्यवश सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो से जोरदार धक्का लग गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी पर पहुंचे परिवार के लोग आनन फानन में स्थानीय निजी नर्सिंग होम में ले जाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वह रविशंकर के पांच बेटियों में सबसे छोटी और कक्षा तीन की छात्रा थी। मौत की खबर सुनकर मां बेबी सिंह का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही वाहन को भी कब्जे में ले लिया।

chat bot
आपका साथी