दो रैन बसेरा स्थापित, मुसाफिरों को मिली राहत

देर से ही सही पालिका प्रशासन ने मुसाफिरों को ठंड के मौसम में र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 04:41 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 04:41 PM (IST)
दो रैन बसेरा स्थापित, मुसाफिरों को मिली राहत
दो रैन बसेरा स्थापित, मुसाफिरों को मिली राहत

जागरण संवाददाता, भदोही : देर से ही सही पालिका प्रशासन ने मुसाफिरों को ठंड के मौसम में राहत देने के लिए दो स्थानों पर रैन बसेरा कायम कर दिया। मंगलवार की शाम स्टेशन के बाहर रैन बसेरा तैयार कर दिया गया तो बुधवार को नगर पालिका कार्यालय परिसर में भी रैन बसेरा कायम कर मुसाफिरों के राहत का इंतजाम किया गया है। रैन बसेरा में रजाई, गद्दे, चारपाई के साथ साथ पेयजल सहित एक कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी गई है।

विशेषकर स्टेशन पर रैन बसेरा कायम होने से देर रात की ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को भारी राहत मिल गई है। पिछले साल 10 नवंबर को ही रैन बसेरा कायम कर दिया गया था। हालांकि इस बार भी नवंबर के पहले सप्ताह से ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया था। तीसरे सप्ताह में ठंड में ने रफ्तार पकड़ ली थी। इसके कारण रेल यात्रियों की समस्या बढ़ गई थी। स्टेशन पर रात ठहरने की कोई व्यवस्था न होने के कारण देर रात आने वाली ट्रेनों से उतरने वाले दूरदराज के यात्रियों के लिए समस्या उत्पन्न हो गई थी। बहरहाल पालिका प्रशासन की पहल से लोगों को भारी राहत मिली है। इस बार महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था की गई है। स्टेशन के बाहर वाले रैन बसेरा में महिलाओं के लिए अलग कक्ष बनाया गया है। इस संबंध में ईओ जी लाल का कहना है कि रैन बसेरा कायम हो गया है। मुसाफिरों की सुविधा के इंतजाम कर दिए गए हैं। बताया कि ठंड में और वृद्धि होने के बाद अलाव की व्यवस्था कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी