विराजी मां, देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

भक्ति भाव-- सबहेड- - देवी मंदिरों में सुबह से लगी रही कतार स्तोत्र से गुंजायमान रहे गांव औ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 03:50 PM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 03:50 PM (IST)
विराजी मां, देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
विराजी मां, देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

भक्ति भाव--

सबहेड-

- देवी मंदिरों में सुबह से लगी रही कतार, स्तोत्र से गुंजायमान रहे गांव और नगर

क्रासर----

- विधि- विधान से घरों में कलश स्थापित कर की पूजा अर्चना

- ग्रामीण अंचलों में पंडालों में विराजमान हुईं मां जगत जननी

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही): शारदीय नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। घरों में देवी भक्तों कलश स्थापित कर पूजन किया। ग्रामीण अंचलों में जल जमाव होने के कारण भक्तों को पंडालों तैयार करने में दिक्कत उठानी पड़ी। कई स्थानों पर आदि शक्ति विराजमान भी हो गईं। इस दौरान देवी भक्त मां जगदम्बा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री के रूप में दर्शन-पूजन किया। घंटा- घड़ियाल के गगनभेदी आवाज से गांव और नगर गुंजायमान रहे।

आश्विन शुक्ल पक्ष के पहले दिन भोर में मंगला आरती के बाद से ही जिले भर के देवी मंदिरों देवी भक्तों का तांता लगा रहा। महिलाएं थाल में पूजन सामग्री लेकर आदि शक्ति के दर्शन करने के लिए निकल पड़ीं। श्रद्धालुओं में देवी भक्ति का आस्था देखते ही बन रही थी। स्थानीय घोपइला स्थित शीतला माता मंदिर में पट खुलते ही भक्तों की लंबी कतार लग गई। देवी के जयकारा से पूरा वातावरण गूंज उठा। अधिकांश भक्तों ने देवी मंदिरों में ही कलश स्थापित कर पूजन किए। नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री का पूजन किया गया। शुभ मुहूर्त को देखते हुए देवी भक्त घट की स्थापना कर देवी के प्रथम चरित्र का पाठ करने में जुट गए। घट स्थापना के बाद देवी सूक्ति एवं मंत्रों से पूरा क्षेत्र ही देवीमय हो गया। सुरक्षा के मद्दनेजर भी मंदिर के आसपास व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। स्थानीय के अलावा औराई, महराजगंज आदि क्षेत्रों में भी देवी भक्ति की धूम रही।

गोपीगंज प्रतिनिधि के अनुसार: नगर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में भी भोर से ही भक्तों का तांता लगा रहा। भक्त कतारबद्ध होकर मां की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार में लगे रहे। दोपहर बाद कतार कुछ कम हुई तो शाम होते- होते फिर भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते रहे।

ऊंज प्रतिनिधि के अनुसार : शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री के स्वरूप का दर्शन करने के लिए देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। स्थानीय चेरापुर, टिकेश्वरनाथ मंदिर मोन, ऊंज, रोही आदि गांवों में स्थित देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

बाबूसराय प्रतिनिधि के अनुसार: क्षेत्र में स्थित देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। सारीपुर, कटका, गिर्दबड़गांव स्थित देवी मंदिरों में सुबह से ही शुरू हुआ पूजन-अर्चन का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।

सीतामढ़ी प्रतिनिधि के अनुसार : क्षेत्र के इटहरा, गजधरा, सीतामढ़ी, कटरा आदि स्थानों पर बने दुर्गापूजा पंडालों में प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजन-अर्चन शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही घरों में भी लोगों ने पूजन अर्चन किया।

औराई प्रतिनिधि के अनुसार : खमरिया बाजार में शारदीय नवरात्र के पहले दिन पूजन-अर्चन की धूम रही। देवी मंदिरों में आस्थावानों की लंबी कतार लगी रही। देवी तंत्रोक्ति से पूरा नगर गुंजायमान रहा। क्षेत्र के पंडालों में आदि शक्ति विराजमान हो गई। सुबह से दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हुआ तो देर रात तक चलता रहा। भक्त घरों में घट स्थापित कर विधिपूर्वक पूजन किया।

chat bot
आपका साथी