आधी रात तक आतिशबाजी, श्रीराम भक्तों ने मनाया जश्न

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन अनुष्ठान का जश्न बुधवार को आधी रात तक मनाया। कालीन नगरी में जमकर पटाखे फूटे तो दीपों की सजावट से मकान व मंदिर जगमगाते रहे। इसी तरह दूसरे दिन गुरुवार को भी लोगों ने जगह जगह मिठाइयां बांटकर जहां खुशी मनाई वहीं मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ होने की लोगों को बधाई दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 09:29 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 06:03 AM (IST)
आधी रात तक आतिशबाजी, श्रीराम भक्तों ने मनाया जश्न
आधी रात तक आतिशबाजी, श्रीराम भक्तों ने मनाया जश्न

जागरण संवाददाता, भदोही : अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन अनुष्ठान का जश्न बुधवार को आधी रात तक मनाया। कालीन नगरी में जमकर पटाखे फोड़े गए तो दीपों की सजावट से मकान व मंदिर जगमगाते रहे। दूसरे दिन गुरुवार को भी लोगों ने जगह-जगह मिठाइयां बांटकर जहां खुशी मनाई वहीं मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ होने की लोगों को बधाई दी गई। ज्ञानपुर नगर में भी देर रात तक श्रीराम भक्त आतिशबाजी कर झूमते रहे।

भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर 500 वर्ष से भक्त इंतजार कर रहे थे। बुधवार को भूमि पूजन अनुष्ठान सम्पन्न होते ही जश्न मनाने का सिलसिला शुरू हुआ तो आधी रात तक चलता रहा। शाम होते ही जहां लोगों ने घरों व मंदिरों को दीप सजा दिया था वहीं देर रात पटाखेबाजी शुरू हुई तो आधी रात तक दीपावली का अहसास होता रहा। जश्न का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। हिदू संगठनों व भाजपाजनों द्वारा मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को बधाई दी गई। विश्व हिदू महासंघ ने रजपुरा स्थित संगठन के कार्यालय में एक दूसरे का मुंह मीठा कराया तो अंतर्राष्ट्रीय हिदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारियों ने महादेव मंदिर में जमा होकर एक दूसरे का बधाई दी। उधर पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता सहित अन्य भाजपाजनों ने अपने अपने आवास पर मिष्ठान वितरण किया।

खमरिया प्रतिनिधि के अनुसार: राधा कृष्ण मंदिर, हनुमान मंदिर तथा भुजवा का शिवाला मंदिर में अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के अवसर पर दीपों से नहा उठा। राधा कृष्ण मंदिर पर 1001 देशी घी के दीपक से पूरा परिसर जगमग हो गए। सुंदरकांड का पाठ भी किया गया एवं लोगों में मिष्ठान वितरण किया गया। अहिमनपुर में श्रीराम जन्म भूमि पूजन के उपलक्ष में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। भगवान की भव्य आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।

chat bot
आपका साथी