भाजपा सरकार में किसानों का हित सुरक्षित

जागरण संवाददाता ऊंज (भदोही) भाजपा सरकार में ही किसानों का हित सुरक्षित है। केंद्र व

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 05:51 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 05:51 PM (IST)
भाजपा सरकार में किसानों का हित सुरक्षित
भाजपा सरकार में किसानों का हित सुरक्षित

जागरण संवाददाता, ऊंज (भदोही) : भाजपा सरकार में ही किसानों का हित सुरक्षित है। केंद्र व प्रदेश दोनों सरकारें किसानों को सम्मान देने का काम कर रही हैं। क्षेत्र के रोही गांव में स्थापित राजकीय धान क्रय केंद्र व नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करते हुए रविवार को सांसद डा. रमेशचंद्र बिद ने यह बातें कहीं। उन्होंने फीता काटकर शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि पहली बार भाजपा सरकार में ऐसा हुआ है कि किसानों को खाद-बीज के लिए भटकना नहीं पड़ा है। न ही कहीं लाइन लगानी पड़ी है। किसानों को पुलिस की लाठियां नहीं खानी पड़ी। जबकि पहले एक बोरी खाद बीज के लिए किसान परेशान रहते थे। अब किसानों को सम्मान निधि सीधे खाते में पहुंच रही है। इससे उनकी खाद-बीज को लेकर आने वाली आर्थिक दिक्कत का भी समाधान हो चुका है। इस दौरान गरीब महिलाओं को कंबल भी वितरण किया गया। इस मौके पर सी़डीओ भानुप्रताप सिंह, भाजपा नेता सुनील कुमार मिश्र, ग्राम प्रधान अमर सिंह, जबर सिंह, रामा सिंह, श्याम नारायण बिद, राजू बिद, शैलेश शुक्ला आदि थे।

chat bot
आपका साथी