केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) दिनों-दिन बढ़ती महंगाई बिगड़ती कानून व्यवस्था सहित अन्य म

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 05:05 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:05 PM (IST)
केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश
केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : दिनों-दिन बढ़ती महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था सहित अन्य मांगों को लेकर जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध जताया। धरना-प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। अंत में जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित पत्रक सौंपा।

मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही डीजल, पेट्रोल व आम उपभोक्ता वस्तुओं की महंगाई से गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए संकट खड़ा हो गया है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। महिलाएं सुरक्षित नहीं रह गई है। युवा रोजगार को भटक रहे हैं तो किसान खाद-बीज के लिए परेशान है। बेसहारा के नाम पर टहल रहे मवेशी फसल बर्बाद कर रहे हैं, कोई ठोस इंतजाम नहीं हो रहा है। इसी तरह अन्य मांग उठाई गई। इस मौके पर लक्ष्मण मौर्य, विनोद कुमार, अशोक सम्राट, विमलेश, सूर्योदय शर्मा व सुनील विश्वकर्मा व अन्य थे।

chat bot
आपका साथी